किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम

आगरा:-किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके अनुभव साझा किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि "कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।"

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और नारी के सम्मान पर विशेष प्रस्तुति दी। मनीष नेमिरा मित्तल ने महिलाओं के हित के बारे में बात की और बताया कि महिलाएँ ही देश का आईना हैं।

इस अवसर पर समाज में आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके अनुभव साझा किए गए। सभी ने अपनी प्रतिभानुसार गाना गाकर, डांस कर आदि कर के सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

video

Pages