आगरा:शाह नगर एंव इस्लाम नगर ईदगाह में अल्लाह की इबादत में झुके सिरःआपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

आगरा:शाह नगर एंव इस्लाम नगर ईदगाह में अल्लाह की इबादत में झुके सिरःआपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

आगरा:शाह नगर एंव इस्लाम नगर ईदगाह में अल्लाह की इबादत में झुके सिरःआपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

जनपद आगरा:-जिले में ईद-उल-फितर का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाह नगर एंव इस्लाम नगर टेडी बगिया ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

ईदगाह परिसर में विशेष रौनक देखने को मिली। नए परिधानों में सजे नमाजियों ने पूरी श्रद्धा के साथ नमाज में हिस्सा लिया। इस दौरान मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। इस दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही।

पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए के थाना खंदौली की मुढ़ी चौकी पुलिस एंव ट्रांस यमुना पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर टेडी बगिया में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जिसने क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव को और मजबूत किया।

video

Pages