आगरा के दीवानी में फिर से बम धमाके की धमकी
आगरा के दीवानी में सोमवार को बम धमाके की धमकी का ईमेल मिलने से खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वाइड के साथ दीवानी परिसर में पहुंच गई और तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
इससे पहले 24 फरवरी को भी दीवानी में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला था। इसके बाद दीवानी में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लोगों को बाहर निकाल दिया गया था लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। 12 दिन बाद दोबारा से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं और ईमेल करने वाले की भी तलाश की जा रही है।