आगरा मेट्रो में जापानी पर्यटक का पर्स खोया, वापस मिला तो खिला चेहरा
आगरा मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड सेल एक बार फिर यात्रियों के लिए भरोसेमंद और सहायक साबित हुआ है। मेट्रो कर्मियों की सतर्कता, ईमानदारी एवं निर्धारित प्रक्रिया के पालन से एक विदेशी महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें वापस सौंपा गया।
सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे की है, जब ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों को एक पर्स प्राप्त हुआ। ज्ञात हुआ कि यह पर्स ट्रेन में छूट गया था जिसके बाद वह सही सलामत स्टेशन लाया गया। पर्स जापान की रूमिना सुजुकी का था, जो आईआईटी बॉम्बे से आगरा यात्रा पर आईं थीं। इस पर्स में महिला का पासपोर्ट एवं उनका ई- वीजा मौजूद था।
मेट्रो कर्मियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह पर्स संबंधित यात्री को सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया। पर्स प्राप्त करने वाली यात्री का नाम रूमिना सुजुकी है, जोकि जापान की हैं। उन्होंने पर्स और जरूरी दस्तावेज वापस मिलने पर मेट्रो कर्मियों का आभार जताया एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा।