आगरा: कारीगर ने मालिक और उसके परिजनों पर किया जानलेवा हमला, दो भाई गंभीर घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 मार्च 2026

आगरा: कारीगर ने मालिक और उसके परिजनों पर किया जानलेवा हमला, दो भाई गंभीर घायल

आगरा: कारीगर ने मालिक और उसके परिजनों पर किया जानलेवा हमला, दो भाई गंभीर घायल

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित शारदा विहार कॉलोनी, दोहरेटा में एक कारीगर द्वारा मालिक और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारीगर व पूरे परिवार ने बेल्ट, लाठी, सरिया, डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार के दो भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि कुछ सफेदपोश लोगों की सिफारिश के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। पीड़ितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages