गैस संकट पर सपा का हल्ला: शब्बीर अब्बास ने डीएम से मांगा जवाब - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

गैस संकट पर सपा का हल्ला: शब्बीर अब्बास ने डीएम से मांगा जवाब

गैस संकट पर सपा का हल्ला: शब्बीर अब्बास ने डीएम से मांगा जवाब

आगरा:-समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गैस सिलेंडर की किल्लत, कालाबाजारी और गैस एजेंसियों की मनमानी पर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी 10-10 दिन तक सिलेंडर का इंतज़ार कर रहा है, लेकिन उसे 'नो स्टॉक' कहकर लौटा दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर ₹200-400 एक्स्ट्रा लेकर सिलेंडर 'सेटिंग' से ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।

शब्बीर अब्बास ने डीएम से तीखे सवाल किए और मिले आश्वासन के बाद भी अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेगी। उनकी प्रमुख मांगें हैं:

- सभी गैस एजेंसियों का तत्काल स्टॉक ऑडिट हो।
- कालाबाजारी करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
- घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग तुरंत बंद हो।
- हर उपभोक्ता को समय पर गैस सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

video

Pages