आगरा प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स टीम पापा का बयान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

आगरा प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स टीम पापा का बयान

आगरा प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स टीम पापा का बयान

आगरा प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स टीम पापा के संस्थापक मनोज शर्मा ने कहा है कि वर्तमान सत्र में आगरा का शिक्षा विभाग हरकत में आया है, यह हमारे पूर्व में वर्षभर शिकायत संघर्ष का नतीजा है। संस्था निगाह बनाये हुए है, अगर अबकी बार भी लीपापोती की गई तो संघर्ष सड़को पर होना तय है।

श्री शर्मा ने कहा कि किताब कॉपी एवं परिधान पर निजी विद्यालयों में आगरा में की जा रही कमीशन खोरी अब बंद होगी या जिम्मेदारों को जबाब भी सड़को पर ही देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के अधिकार के तहत विभाग का निजी विद्यालयों के लगाव जगजाहिर है।

संस्था के प्रवीन सक्सेना, शोभित जेटली, अरुण मिश्रा, दीपक वर्मा, अरुण भाटिया, अमर सिंह सेंगर ने कहा है कि कोई भी अभिभावक शोषण न झेलें, शोषण का दमन करने के लिये अपनी अबाज बुलंद रखें, संस्था हर अभिभावक के साथ है।

video

Pages