आगरा में राज चौहान की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद आगरा:-जिले की थाना ट्रांस यमुना कमिश्नरेट द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि एस.एन स्टे गेस्ट हाउस में हुई राज चौहान की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना ट्रांस यमुना क्षेत्रांतर्गत एस.एन स्टे गेस्ट हाउस में हुई राज चौहान की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त साहिल अल्वी उर्फ टेटा को ईंट की मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया।
साहिल अल्वी उर्फ टेटा पुत्र रहीश निवासी 100 फुटा रोड कृष्णा बाग कालोनी टेडी बगिया थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा है। उसके खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 16/2025 धारा - 103(1),61(2)क/3(5) बीएनएस थाना ट्रांस यमुना कमिश्रेट आगरा और मु0अ0सं0 68/2025 धारा - 115(2),126(2)/190/191(2)/352/61(2) बीएनएस थाना एत्मादौला कमिश्रेट आगरा शामिल हैं।