वाटर वर्क्स स्टाफ क्वार्टर में संदिग्ध आग, दो गाड़ियां जलकर राख - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 9 मार्च 2026

वाटर वर्क्स स्टाफ क्वार्टर में संदिग्ध आग, दो गाड़ियां जलकर राख

वाटर वर्क्स स्टाफ क्वार्टर में संदिग्ध आग, दो गाड़ियां जलकर राख

आगरा के वाटर वर्क्स स्टाफ क्वार्टर में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी इस आग में दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना देर रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच हुई, जब वाटर वर्क्स स्टाफ क्वार्टर के परिसर में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।

आग की भयावहता देख क्वार्टर में रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही कॉलोनी के निवासियों ने हिम्मत दिखाई और खुद ही मोर्चा संभाल लिया। लोगों ने घरों से बाल्टियां निकाल कर पानी डालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई शरारती तत्व तो नहीं तथा आसपास के सी.सी.टीवी वीडियो की भी जांच की जाएगी।

video

Pages