डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली गायब, कर्मचारियों ने किया विरोध
आगरा के डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली अधिकारियों के कार्यालय से गायब होने के विरोध में कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक कर्मचारी ने अपना मुंडन कराकर विरोध जाहिर किया। कर्मचारी का कहना है कि वह अपने घर से विश्वविद्यालय में नंगे पैर आएगा और भगवा कलर के कपड़े धारण करेगा।
कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी वर्तमान कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मिले हुए हैं और चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव और सुमित चौधरी का कहना है कि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबित हैं और वर्तमान पदाधिकारियों ने उनका समाधान नहीं कराया है।