आगरा में "वुमन एम्पावरमेंट एंड रन फॉर यूनिटी मैराथन" का आयोजन
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा "वुमन एम्पावरमेंट एंड रन फॉर यूनिटी मैराथन" का आयोजन किया गया। यह आयोजन मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना इरादतनगर, थाना अछनेरा, थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करना तथा समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिबंध, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध एवं साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बालिकाओं एवं महिलाओं को सजग, जागरूक एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।