पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए
आगरा:-पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों, लंबित विवेचनाओं, आगामी त्योहारों/पर्वों तथा कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार (IPS) द्वारा अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने, रामनवमी, बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती आदि आगामी त्योहारों/पर्वों तथा कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं गूगल मीट के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महत्वपूर्ण निर्देश
आगामी रामनवमी, बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती आदि त्योहारों/पर्वों तथा कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थलों/मार्गों का पूर्व चिन्हांकन कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सतत गश्त बढ़ाई जाए।
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में 'शांति समिति' (Peace Committee) की बैठकें आयोजित करें और धर्मगुरुओं व स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।