आगरा के होटल में सनसनीखेज हत्याकांड: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आगरा के होटल में सनसनीखेज हत्याकांड: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की

आगरा के होटल में सनसनीखेज हत्याकांड: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की

आगरा: ग्वालियर हाईवे स्थित इटौरा के एक होटल में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। होटल के कमरे में प्रेमी की हत्या करने वाली महिला ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी उसे अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करता था और जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर होटल में हुई। महिला और युवक ने करीब 12 बजे कमरे की बुकिंग की थी। कुछ समय बाद महिला खुद कमरे से बाहर आई और होटल स्टाफ को बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे में खून से लथपथ युवक का शव मिला।

ब्लैकमेल और शोषण से थी परेशान
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। उसने बताया कि मृतक, जो रिश्ते में उसका मामा लगता था, उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसे होटल बुलाकर जबरन गलत काम करता था और मना करने पर पति को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने की धमकी देता था।

महिला ने बताया कि वह इस उत्पीड़न से बेहद परेशान हो चुकी थी और इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई।

हथौड़े और ब्लेड से की हत्या
पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथ बैग में हथौड़ा और सर्जिकल ब्लेड लेकर आई थी। होटल के कमरे में उसने पहले युवक के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर ब्लेड से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने युवक का मोबाइल भी तोड़ दिया, क्योंकि उसमें आपत्तिजनक वीडियो और फोटो होने की आशंका थी।

पुलिस जांच जारी
एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय खिल्लो पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages