3 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार—खेरागढ़ पुलिस की तत्परता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

3 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार—खेरागढ़ पुलिस की तत्परता

3 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार—खेरागढ़ पुलिस की तत्परता

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को वादी ने थाना खेरागढ़ में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनोज नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्हें संभावित स्थानों पर दबिश देने और आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की।

इसी क्रम में पुलिस टीम कागारौल क्षेत्र पहुंची, जहां गढ़मुक्खा मंदिर में दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी मनोज, निवासी ग्राम धमोकर, थाना खेरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, महिला उपनिरीक्षक गीता और प्रशिक्षु कांस्टेबल कृष्णा कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

video

Pages