जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 14 घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 14 घायल

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 14 घायल

आगरा। जनपद में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें महिलाएं समेत 14 लोग घायल हो गए।

घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना की है। गुरुवार सुबह जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस संघर्ष में एक पक्ष से कृष्णकांत, मोहन सिंह, दीपचंद, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, भगवान देवी और अमित घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से मीरा देवी, बलवीर, पुरुषोत्तम, संतोष, ममता और मिथलेश को चोटें आई हैं। घायलों में कई महिलाओं के शामिल होने से घटना और गंभीर हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही परिवार से संबंधित हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

video

Pages