रेलवे फाटक संख्या-20 दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरें यात्री - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

रेलवे फाटक संख्या-20 दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरें यात्री

रेलवे फाटक संख्या-20 दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरें यात्री

आगरा। आगरा मंडल के आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित अछनेरा-चिकसाना के मध्य रेलवे फाटक संख्या-20 (किमी 27/12-13) पर अनुरक्षण कार्य के चलते दो दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 13 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शुरू होकर 15 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य अत्यंत आवश्यक बताया गया है, जिसे बिना सड़क यातायात रोके करना संभव नहीं है।

इस दौरान आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री और वाहन चालक फाटक संख्या-19 एवं फाटक संख्या-21 के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रेल प्रशासन ने जनसाधारण से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कार्य समय पर और सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।

video

Pages