मैनपुरी: एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम की बड़ी कार्यवाही,24 घण्टे में हत्या का आरोपी धराशायी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मैनपुरी: एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम की बड़ी कार्यवाही,24 घण्टे में हत्या का आरोपी धराशायी

मैनपुरी: एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम की बड़ी कार्यवाही,24 घण्टे में हत्या का आरोपी धराशायी

बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते है थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम 

बड़ी असफल घटनाओं का भी कर चुके है सिंघम खुलासा,सीएम ने दिया था जाबांज वीरता पदक

मैनपुरी:- जिले में हत्या की एक घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां एक दोस्त ही दोस्त का हत्यारा निकला। आरोपी ने युवक की हत्या लड़की के चक्कर में की थी। जानकारी के मुताबिक एक ही लड़की से दोनों की बात होती थी, जो आरोपी को पसंद नहीं था। इसी क्रम में आरोपी ने अपने दोस्त से विवाद किया और इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपुरी की एलाऊ पुलिस ने हत्या की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। वहीं हत्या के इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक कुल्हाड़ी से काटकर शख्स की हत्या करने वाला आरोपी कोई दूर का व्यक्ति नहीं बल्कि मृतक का दोस्त ही था। जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में एक तारीख की रात पुलिस को किसी युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। युवक का शव गांव से कुछ दूर मिला, जिसपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की टीम इस हत्या का खुलासा करने में जुट गई। पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, जिसकी पहचान नमन के रूप में हुई और वह मृतक का ही दोस्त था।थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि  नमन ने अपने दोस्त अलोक शाक्य की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि एक युवती से दोनों की दोस्ती थी। अलोक शाक्य उस युवती से बात करता था, जो नमन को पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हुई और मारपीट हुई। इसके बाद अलोक शाक्य पर नमन ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़ी असफल घटनाओं का खुलासा कर चुके हैं अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम

थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाते हैं उनकी तेजतर्रार क्षमता के कारण उन्होंने अब तक उन बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है जिसकी कड़ी जोड़ना भी मुश्किल था ।अवनीश त्यागी आगरा मथुरा में पोस्टिंग रहे और अब वर्तमान में मैनपुरी में तैनात हैं ।इन सभी जिलों में अवनीश त्यागी ने बेहतरीन पुलिसिंग की छाप छोड़ी है कई बड़ी घटनाओं का खुलासा कर चुके हैं ।जिन बड़ी घटनाओं का कोई खुलासा नहीं कर पाया उस काम को अवनीश त्यागी ने बखूबी पूरा किया है ।

अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम को मुख्यमंत्री ने दिया था वीरता पुरस्कार

गणतंत्र के अवसर पर थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम को उनके साहस और बेहतरीन कार्यशैली के लिए मुख्यमंत्री यपगी आदित्यनाथ द्वारा वीरता पदक और डीजीपी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी बहुत ही तेजतर्रार अधिकारी है आगरा में तैनाती के दौरान भी उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया था, जिसमें उनकी साहस और निडरता का परिचय मिला था। मैनपुरी में भी उन्होंने एक लाख के इनामी को मुठभेड़ के दौरान ढेर किया था, जिसके लिए उन्हें वीरता सम्मान मिला था।

थाना एलाऊ से पहले अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम पर थाना विछवां का चार्ज था उस समय शिवानी हत्याकांड की गुत्थी को कड़ी मेहनत से सुलझाया था और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा था।

video

Pages