शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी हादसा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी हादसा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी हादसा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवती और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना भदरौली स्थित बांके बिहारी गेस्ट हाउस की है, जहां दिल्ली निवासी अमर राजपूत अपने परिवार के साथ अपने चाचा की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान फरेरा गांव निवासी बृजेश नामक युवक महिलाओं के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस कर रहा था। जब मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह भड़क उठा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी बृजेश ने अवैध तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली अमर राजपूत को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन पास खड़ी उनकी बहन तरुण लता और एक अन्य बच्ची योगिता के पैर में जा लगी। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल और एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना अध्यक्ष वीरेश पलगिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी बृजेश को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages