बरहन पुलिस की बड़ी सफलता: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 अप्रैल 2026

बरहन पुलिस की बड़ी सफलता: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

बरहन पुलिस की बड़ी सफलता: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

दिन हो या रात, बरहन पुलिस गश्त में सुरक्षा के साथ-क्षेत्र में कानून का इकबाल किया बुलंद 

जनपद आगरा:-पुलिस कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना बरहन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के कुशल पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के नेतृत्व में थाना बरहन पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। दिनांक 25 अप्रैल को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखवार रोड रेलवे पुल के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।

पुलिस की तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण पुत्र धान सिंह निवासी ग्राम चिरहौली थाना बरहन के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी, एसआई सुनील कुमार, एसआई राकेश कुमार सागर, और कांस्टेबल मुकुल कुमार शामिल रहे।

video

Pages