बैंक से शाखा उप-प्रबंधक की मोहर चोरी, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

बैंक से शाखा उप-प्रबंधक की मोहर चोरी, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बैंक से शाखा उप-प्रबंधक की मोहर चोरी, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में बैंक परिसर से शाखा उप-प्रबंधक की व्यक्तिगत मोहर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोहर बरामद कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में कार्यरत उप-प्रबंधक द्वारा थाना नाई की मंडी में सूचना दी गई कि बैंक परिसर से उनकी व्यक्तिगत मोहर, जिसका उपयोग महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर किया जाता है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 28/2026 के तहत धारा 305 (e) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए और मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक अग्रवाल को कब्रिस्तान के पीछे शंकर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोहर भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिजिटल हस्ताक्षर बनाने का काम करता है और भविष्य में उपयोग के उद्देश्य से उसने बैंक से उप-प्रबंधक के नाम की मोहर चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

video

Pages