अवैध शराब बेचने वाला दबोचा, सैंया पुलिस की कार्रवाई में 30 पव्वे देशी शराब बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

अवैध शराब बेचने वाला दबोचा, सैंया पुलिस की कार्रवाई में 30 पव्वे देशी शराब बरामद

अवैध शराब बेचने वाला दबोचा, सैंया पुलिस की कार्रवाई में 30 पव्वे देशी शराब बरामद

आगरा। कमिश्नरेट आगरा की थाना सैंया पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, तेहरा चौकी क्षेत्र के नगला गढ़वा स्थित रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा था। इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 30 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्रशिक्षु आईपीएस अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे यह जानकारी जुटाई जा सके कि वह शराब कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

video

Pages