घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एत्माद्दौला पुलिस ने मोबाइल व नकदी की भी बरामदगी की - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एत्माद्दौला पुलिस ने मोबाइल व नकदी की भी बरामदगी की

घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एत्माद्दौला पुलिस ने मोबाइल व नकदी की भी बरामदगी की

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 10,230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 31 मार्च 2026 की है, जब एक व्यक्ति मिस्त्री के बारे में जानकारी लेने के बहाने एक घर में घुस गया और गृहस्वामी को बातों में उलझाकर उसका मोबाइल फोन और बैग में रखे 93,000 रुपये चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा संख्या 74/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई, जिसमें अज्ञात चोर द्वारा एक व्यक्ति के दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। इस मामले में भी थाना एत्माद्दौला पर मुकदमा संख्या 83/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर रामबाग पुल के नीचे, वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली सर्विस रोड के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 10,230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

video

Pages