ट्रांस यमुना पुलिस का अपराध पर डबल अटैक—ठगी गैंग बेनकाब, 30 लाख की चरस संग तस्कर गिरफ्तार
सख्त पुलिसिंग का असर--ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के एक्शन से अपराधियों में मचा हड़कंप
जनपद आगरा:-जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली का दम दिखाया है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक ही दिन में दो बड़ी घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
पहले मामले में किराये पर गाड़ियां लगाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 कारें, एक मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए। आरोपी लोगों को हर महीने मोटी कमाई का लालच देकर उनकी गाड़ियां अपने कब्जे में लेते थे और बाद में उन्हें गिरवी रखकर लाखों रुपये हड़प लेते थे।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की गई। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।