नशे के सौदागरों पर ट्रांस यमुना पुलिस का शिकंजा!अवैध चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 12 अप्रैल 2026

नशे के सौदागरों पर ट्रांस यमुना पुलिस का शिकंजा!अवैध चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

नशे के सौदागरों पर ट्रांस यमुना पुलिस का शिकंजा!अवैध चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार,लगातार कसा जा रहा है अपराधियों पर शिकंजा

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस व साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11/12 अप्रैल 2026 की रात थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने साइबर सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर झरना नाला क्षेत्र के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवम पुत्र सुरेश, निवासी कालिंदी बिहार, थाना ट्रांस यमुना के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 11 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे पन्नी व टेप से पैक किया गया था। बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह यह चरस जनपद फिरोजाबाद से अपने साथी अबरार के साथ लेकर आया था। अबरार पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। अभियुक्त इस चरस को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस अब इसके नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना ट्रांस यमुना व साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 शुभम सिद्ध, उ0नि0 सुधांशु बाजपेयी, उ0नि0 राज कुमार सिंह, उ0नि0 विपुल वर्मा, उ0नि0 गुरविंदर, का0 पवन पाल, का0 उदय कुमार, का0 अनुज, का0 अंकित खोखर, का0 विनय,का0 आदेश कुमार तथा का0 गिरेंद्र सिंह व का0 नीरज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार अपनी बेहतरीन कार्यशैली और सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में थाना ट्रांस यमुना पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

video

Pages