आगरा में बालिका से अश्लील हरकत, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई कि 7 अप्रैल 2026 को उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी महेश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने घर में उसके साथ अश्लील हरकत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 0133/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 में केस दर्ज कर लिया।
घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर झरना नाला के पास से आरोपी महेश उर्फ जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।