फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 39 पुलियों का 3.83 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण-सांसद राजकुमार चाहर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 39 पुलियों का 3.83 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण-सांसद राजकुमार चाहर

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 39 पुलियों का 3.83 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण-सांसद राजकुमार चाहर

आगरा:- लोक निर्माण विभाग द्वारा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास से 39 महत्वपूर्ण मार्गों की पुलियों की मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु 3.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

पुलियों के मरम्मत व नवीनीकरण मार्ग

आगरा–ग्वालियर मार्ग से तोहरपुर, छीतापुरा, मोतीपुरा मार्ग, सीएटीके मार्ग से उदैयना, सिकंदरपुर से जोनई, ग्राम विरहरू से कुकावर, सीएटीके मनकेड़ा मार्ग से नगला सावला, इरादतनगर–सैंया मार्ग से कच्छपुरा महाव तक, ग्राम मई से सिलोखर तक, नदीम से छीतापुरा–मोतीपुरा तक, तेहरा उपग्राम (घाना) से झण्डीपुरा तक, खेरागढ़–सैंया मार्ग पर जोधापुरा से फद्दी का पुरा, रहलई–पुसैता मार्ग से कच्छपुरा वाया कटरा गोसाईं, रा.मा.-3 से छीतापुरा–नदीम, एनएच-3 से पुरा देवी सिंह, एसआईएसएफ मार्ग से कैनाल पटरी होते हुए गढ़ी गढ़सान, बृथला से बरपुरा, ढहर का पुरा से गढ़सान, गढ़ी जुल्ला से बिसैरा, मितावली–गढ़ी महराम से ओकारपुर, गढ़ी अहीर से महादेवा मार्ग, रोहता–बरपुरा मार्ग (किमी-1) पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, रामपुर से ठार नहरे का पुरा, एबीके से मुटावई, मोरी–अकोला मार्ग से नगला अजीता होते हुए कराहरा, पनवारी से जऊपुरा, क्यारी से धर्मशाला, जैतपुर–अमाही से मढ़ैया जयसिंह, गढ़वार से मुकंदीपुर होते हुए गढ़ी बरौली, केजेए मार्ग से क्यारी, अकोला–मोरी मार्ग से नगला बीच व नगला दलसहाय होते हुए कराहरा, मलिया खेड़ा से राजाराम का पुरा होते हुए विजयनगर मढ़िया, निबोहरा से भोगपुरा, गोबरा से भंडीरी, अछनेरा–फरह से छः पोखर, रा.मा.-2 से बस्तई वाया कीठम, भदरौली–पिनाहट से अर्जुनपुरा, अरनोटा–पिनाहट से लडुआपुरा (मेघराज का पुरा), कांकरपुर–मोहनपुर, भदरौली–पिनाहट से गंगाराम का पुरा, एएसआर से आम का पुरा होते हुए पुरा बंजारा, बघरैना से एनकेयूपी मार्ग, अखवाई से नगला भुज होते हुए बसैया जोतिराज–बसैया रायमल तक मार्ग शामिल हैं।

video

Pages