एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली: फिरोजाबाद के 750 अभ्यर्थी फिजिकल में पास, आज मेडिकल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली: फिरोजाबाद के 750 अभ्यर्थी फिजिकल में पास, आज मेडिकल

एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली: फिरोजाबाद के 750 अभ्यर्थी फिजिकल में पास, आज मेडिकल

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), आगरा द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली सुव्यवस्थित और बेहतर समन्वय के साथ जारी है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सेना और प्रशासन की मुस्तैदी से रैली अपने निर्धारित समय पर संचालित की गई।

08 अप्रैल 2026 को फिरोजाबाद जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में भाग लिया। करीब 1300 अभ्यर्थियों को कॉल-अप किया गया था, जिनमें से लगभग 1000 अभ्यर्थी रैली स्थल पर पहुंचे। इन सभी ने शारीरिक दक्षता एवं स्क्रीनिंग टेस्ट में हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 750 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी मेडिकल परीक्षण के लिए चयनित किया गया है, जो आज आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहर में देर शाम और रात्रि के दौरान तेज बारिश और आकाशीय बिजली (गरज-चमक) हुई थी, लेकिन इसके बावजूद सेना और नागरिक प्रशासन ने अतिरिक्त समय तक कार्य कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं। यह उनकी प्रतिबद्धता और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 को मैनपुरी और कासगंज जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों की रैली आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे रैली स्थल के प्रवेश द्वार पर प्रातः 2:00 बजे रिपोर्ट करें।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, आगरा ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित है।

video

Pages