फिरोजाबाद में बैटरी फटने से बड़ा हादसा, मकान में लगी आग; 8 लोग झुलसे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

फिरोजाबाद में बैटरी फटने से बड़ा हादसा, मकान में लगी आग; 8 लोग झुलसे

फिरोजाबाद में बैटरी फटने से बड़ा हादसा, मकान में लगी आग; 8 लोग झुलसे

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शिकोहाबाद नगर के एटा तिराहा स्थित मोहल्ला सराय में एक मकान में चार्जिंग पर लगी बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मोहम्मद रशीद के घर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बैटरी चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान बैटरी में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

हालांकि आग बुझाने के दौरान ही 8 लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बैटरी चार्जिंग के दौरान ही यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

video

Pages