आगरा में दिल दहला देने वाली घटना. शिव मंदिर पूजा करने गई महिला की घंटा बजाते ही मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना. शिव मंदिर पूजा करने गई महिला की घंटा बजाते ही मौत

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना. शिव मंदिर पूजा करने गई महिला की घंटा बजाते ही मौत

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. थाना इरादनगर क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने गई महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हाईटेंशन लाइन का करंट मंदिर के घंटे और त्रिशूल में आ रहा था. जैसे ही महिला ने घंटा बजाया तभी वह करंट लगते ही जमीन पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश छा गया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन

घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के दारापुरा गांव की है. यहां स्थित शिव मंदिर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जा रही थी. इसका करंट मंदिर के त्रिशूल में आ गया और यह करंट त्रिशूल की सरिया और उससे लटकी लोहे की जंजीर से जुड़े घंटे तक फैल गया. इसी दौरान 49 वर्षीय महिला पुष्पा पत्नी नीरज यहां पूजा करने के लिए पहुंची और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश छा गया. उनका कहना है कि यह लाइन मंदिर के पास से गुजर रही थी और इससे किसी अनहोनी की आशंका पहले से थी।

video

Pages