आगरा दिल्ली हाईवे पर ढाबे पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट पकड़ा, पांच युवतियां और चार युवक पकड़े। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

आगरा दिल्ली हाईवे पर ढाबे पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट पकड़ा, पांच युवतियां और चार युवक पकड़े।

आगरा दिल्ली हाईवे पर ढाबे पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट पकड़ा, पांच युवतियां और चार युवक पकड़े।

आगरा दिल्ली हाईवे पर मथुरा के छाता में पुलिस को ढाबों पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी, सीओ भूषण वर्मा द्वारा गठित की गई टीम ने छाता में ढाबे पर छापा मारा, पुलिस के छापे से अफरा तफरी मच गई। पुलिस की कई टीमों ने पूरे ढाबे को घेर लिया। पुलिस को ढाबे में आपत्तिजनक हालत में युवक युवती मिले।

युवक और युवती सहित नौ को हिरासत में लिया

पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में पांच युवतियां और चार युवकों को हिरासत में लिया है, पुलिस इनसे पूछताछ की जा रही है। ढाबे संचालक से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि युवतियों को कहां से बुलाया गया था और युवक कहां के रहने वाले हैं। ढाबे पर कितने समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।

मची खलबली, बड़ा नेटवर्क

पुलिस के छापे से खलबली मच गई, पुलिस की जांच में सेक्स रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है, पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।

video

Pages