थाना जगनेर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
आगरा। प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ द्वारा थाना जगनेर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प-डेस्क, हवालात तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, महिला हेल्प-डेस्क पर आने वाली शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने एवं अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी गई।