इफको द्वारा देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान की शुरुआत
आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कम लागत, अधिक उत्पादन और स्वस्थ पर्यावरण हर खेत में नैनो उर्वरक, यही नया भारत है, यही आत्मनिर्भर भारत है
प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो, आउटडोर और डिजिटल मीडिया पर आधारित बहु-माध्यम अभियान :
आगरा:- नरेंद्र कुमार सागर उप प्रबंधक इफको आगरा ने अवगत कराया है कि इफको, भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था,ने जिसके द्वारा आधिकारिक रूप से इफको नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान चलाया जा रहा है।यह एक व्यापक और एकीकृत राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य भारतीय किसानों में नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा है कि नैनो यूरिया प्लस, नैनो DAP, नैनो NPK, नैनो जिंक और नैनो कॉपर का व्यापक प्रचार किसानों को मुख्य रूप से फोलियर स्प्रे के माध्यम से सही उपयोग का प्रशिक्षण देना।पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना।सहकारी नेटवर्क के माध्यम से अंतिम स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करना
आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर कृषि' के लक्ष्य को साकार करता है। यह देश में बने उर्वरक है जिसको एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जाया जा सकता है।एवं लागत भी काम आती है।
उन्होंने कहा, "ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान, प्रत्येक PACS को मजबूत बनाकर और क्षेत्रीय प्रदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ाना होगा।जब किसान स्वयं परिणाम देखेंगे, तब उसे विश्वास स्वतः बढ़ेगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि नैनो उर्वरक केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि भूमि और पर्यावरण की सुरक्षा तथा किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा, "आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कम लागत, अधिक उत्पादन और स्वस्थ पर्यावरण हर खेत में नैनो उर्वरक, यही नया भारत है, यही आत्मनिर्भर भारत है।"इफको की नैनो उर्वरक श्रृंखला में नैनो यूरिया प्लस, नैनो DAP, नैनो NPK (लिक्विड और ग्रेन्युलर), नैनो जिंक, नैनो कॉपर और जैव-उत्तेजक 'धरा अमृत' शामिल हैं। 'धरा अमृत' जो अमीनो एसिड, एल्जिनिक एसिड, ह्यूमिक एसिड, आवश्यक खनिज और केले के रस से समृद्ध है लॉन्च के बाद से किसानों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
.......…....