कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं का एक्सपोजर विजिट, राष्ट्रपति भवन एवं इंडिया गेट का कराया गया भ्रमण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 अप्रैल 2026

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं का एक्सपोजर विजिट, राष्ट्रपति भवन एवं इंडिया गेट का कराया गया भ्रमण

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं का एक्सपोजर विजिट, राष्ट्रपति भवन एवं इंडिया गेट का कराया गया भ्रमण

एक्सपोजर विजिट से छात्राओं के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और उन्हें देश की महत्वपूर्ण धरोहरों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

आगरा:-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गौंड ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) की लगभग 1300 छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि दिनांक 26 एवं 27 मार्च 2026 को छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण हेतु नई दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान तथा इंडिया गेट का अवलोकन किया। दिनांक 26 मार्च को अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, सैंया एवं खेरागढ़ क्षेत्र की छात्राओं को 14 लग्जरी बसों के माध्यम से नई दिल्ली ले जाया गया, जबकि दिनांक 27 मार्च को बाह, बरोली अहीर, फतेहाबाद, पिनाहट, शमशाबाद एवं खंदौली क्षेत्र की छात्राओं को 12 लग्जरी बसों से भ्रमण कराया गया।

उन्होंने आगे बताया कि छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस में एक महिला पुलिसकर्मी एवं चिकित्सा टीम की व्यवस्था की गई थी। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान एवं इंडिया गेट का अवलोकन कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें नई जानकारी एवं अनुभव प्राप्त हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट से छात्राओं के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और उन्हें देश की महत्वपूर्ण धरोहरों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है।
----------------

video

Pages