आगरा दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 12 अप्रैल 2026

आगरा दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

आगरा दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आगरा दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जनपद की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

इसके बाद वे प्रातः 11:40 बजे होटल ग्रांड मरक्युर में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12:40 बजे उपमुख्यमंत्री फतेहाबाद क्षेत्र के कामता प्रसाद भट्ठे वालों के मैदान (फिरोजाबाद मोड़) पहुंचेंगे, जहां सम्राट अशोक की शोभायात्रा, जनसभा तथा उनकी प्रतिमा (लाट) का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

इसके पश्चात वे थाना एत्मादुदौला के पीछे स्थित मैदान में आयोजित महाराजा निषादराज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

दोपहर बाद 4:20 बजे उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें एक ही दिन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क और समीक्षा का व्यापक एजेंडा तय किया गया है।

video

Pages