नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास और ब्लैकमेलिंग: अछनेरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास और ब्लैकमेलिंग: अछनेरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास और ब्लैकमेलिंग: अछनेरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

आगरा थाना अछनेरा पर तहरीर दी गयी और बताया गया कि वादी की नाबालिग बेटी घर पर लगी आटा चक्की पर सो रही थी तभी भानू व अंकित वादी की नाबालिक बेटी को जबरदस्ती उठाकर पास के प्लाट में ले गये और जबरन वादी की बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर गलत काम करने की कोशिश की। वादी की बेटी के शोर करने पर वादी की नींद खुली और वादी के वहां पहुचने पर वे दोनो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये। वादी की बेटी ने बताया भानू ने उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियों बना रखे हैं जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देकर पिछले 6-7 महीने से गलत काम कर रहा है। उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना अछनेरा पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 64(2) (m)/351(3)/137(2) बीएनएस व धारा 5/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाबालिग बालिका के साथ उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना अछनेरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कीठम पुल के नीचे से अभियुक्त भानू पुत्र नरेन्द्र उर्फ लाठसाहब व अभियुक्त अंकित पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम बस्तई थाना अछनेरा आगरा को गिरफ्तार किया गया।

video

Pages