आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के सिर में चोट आने पर लगे टांके. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के सिर में चोट आने पर लगे टांके.

आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के सिर में चोट आने पर लगे टांके.

आगरा:-विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. शाम करीब साढ़े चार बजे आकस्मिक घटना घटित हुई, संबंधित कक्ष लॉ विभाग की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से कर्मचारी घायल हो गया और उसके सिर में टांके आए हैं. कर्मचारी को एसएन में भेजा गया।

विवि के जनसंपर्क प्रकोष्ठ ने बताया कि घटना के दौरान कर्मचारी बलवीर को कोई गंभीर चोट नहीं आई. सर पर कुछ टांके आये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें एस.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. विश्वविद्यालय द्वारा ही उनका सीटी स्कैन एवं एक्स-रे भी कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई. साथ ही बलवीर को 5 दिन का अवकाश भी प्रदान किया गया है. प्राप्त जानकारी एवं पुष्टि विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा द्वारा की गई है।

video

Pages