आगरा भीमनगरी आयोजन को लेकर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का निरीक्षण, बोले—भव्य और दिव्य होगा कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

आगरा भीमनगरी आयोजन को लेकर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का निरीक्षण, बोले—भव्य और दिव्य होगा कार्यक्रम

आगरा भीमनगरी आयोजन को लेकर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का निरीक्षण, बोले—भव्य और दिव्य होगा कार्यक्रम

आगरा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भीमनगरी में होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़े सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही जीआईसी मैदान के आसपास की बस्तियों के समुचित विकास को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों और महान विभूतियों को सम्मान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्मारकों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि जहां-जहां बाबा साहेब और दलित समाज के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराए जाएंगे।

अपने भ्रमण के दौरान मंत्री ने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि 14 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

इस मौके पर संजय जैन, धीरज कोहली, राजू कुशवाह, आदेश सिंघल, देवेश पचौरी, राजेश प्रजापति, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, राजवीर सिंह धाकड़, चंद्रपाल सिंह जादौन, सोमेंद्र जादौन, सुनील कर्मचंदानी, संदीप वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

video

Pages