संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर), को किया गया नामित। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर), को किया गया नामित।

संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर), को किया गया नामित।

यदि किसी के पास पवन बंसल उर्फ कल्लू (पुत्र सन्तराम) की मृत्यु से संबंधित कोई भी जानकारी या साक्ष्य हो, तो वह 02 मई 2026 तक कार्यालय उप जिलाधिकारी (सदर) में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर करा सकता है अपना बयान दर्ज

पवन बंसल मृत्यु प्रकरण में 02 मई तक सूचना/साक्ष्य आमंत्रित

आगरा:-उप जिलामजिस्ट्रेट (सदर) ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत एक संदिग्ध मृत्यु के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को ग्राम सिरौली, बादशाहपुर, थाना लोनी, गाजियाबाद निवासी पवन बंसल उर्फ कल्लू (पुत्र सन्तराम) की मृत्यु हो गई थी। 
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय आगरा के आदेश दिनांक 18 मार्च 2026 के अनुपालन में उक्त प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा को नामित किया गया है।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटना से संबंधित कोई भी जानकारी या साक्ष्य हो, तो वह दिनांक 02 मई 2026 तक कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है। जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
--------------

video

Pages