षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कमलानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कमलानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कमलानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुई संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए थाना कमलानगर पुलिस टीम ने षड्यंत्र के तहत हत्या की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना ट्रांस यमुना में सूचना दी थी कि उसकी बहू कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। 14 नवंबर 2025 को वादी का पुत्र अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने संपर्क किया तो बताया गया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध मानते हुए वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना ट्रांस यमुना में मु0अ0सं0 06/2026 के तहत विभिन्न धाराओं—318(2), 318(4), 103(1), 238, 61(2), 308(2), 308(5) बीएनएस—में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना कमलानगर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर वाटर वर्क्स चौराहे के पास एक हलवाई की दुकान के समीप से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages