आगरा कैंट स्टेशन पर मिली नाराज किशोरी, जीआरपी पुलिस ने परिजनों से मिलाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर मिली नाराज किशोरी, जीआरपी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा कैंट स्टेशन पर मिली नाराज किशोरी, जीआरपी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा। रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर घर से नाराज होकर पहुंची कुशीनगर निवासी एक किशोरी को जीआरपी पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता की मिसाल पेश की है। परिजनों ने बेटी के सुरक्षित मिलने पर पुलिस टीम का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर कमिश्नरेट आगरा की पीआरवी टीम एक गुमशुदा किशोरी को लेकर जीआरपी थाना आगरा कैंट पहुंची। पूछताछ में पता चला कि किशोरी अपने घर से नाराज होकर अकेले ही रेलवे स्टेशन आ गई थी।

जीआरपी पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किशोरी से शांतिपूर्वक बातचीत की और उसके परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। किशोरी को महिला हेल्पडेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित रखा गया, जहां उसकी पूरी देखभाल की गई।

अगले दिन 24 अप्रैल 2026 को जब परिजन थाना पहुंचे, तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए सराहना की।

इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक दानिश कुमार, कांस्टेबल राज तोमर और महिला कांस्टेबल ज्योति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी पुलिस लगातार गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर उन्हें उनके परिवार से मिलाने का कार्य कर रही है, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है।

video

Pages