अंबेडकरनगर:अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हमले को लेकर उबाल, अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

अंबेडकरनगर:अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हमले को लेकर उबाल, अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हमले को लेकर उबाल, अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

अंबेडकरनगर। जनपद में अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के बाद वकीलों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज हो गया है, जिससे प्रशासन पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को प्रयागराज हाईकोर्ट से अधिवक्ता देवघर तिवारी अंबेडकरनगर पहुंचे। उनके आगमन से आंदोलन को नई मजबूती मिली। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल जाकर घायल प्रभात मिश्रा का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

अधिवक्ता देवघर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हुए। अधिवक्ता सुधीर (प्रिंस उपाध्याय), मनोज पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, आशुतोष दूबे, आशुतोष मिश्रा, अमित उपाध्याय, मनीष पांडेय और विशाल सिंह सहित सैकड़ों वकीलों ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई।

पूरे परिसर में न्याय की मांग को लेकर आक्रोश और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

video

Pages