आगरा में सोल फैक्ट्री में आग: सिकंदरा थाना क्षेत्र में हड़कंप
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित एक सोल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में वाधवा रबर सोल नाम से फैक्ट्री है, जिसमें बड़ी मात्रा में रबर और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।