आगरा वनबंधु परिषद की एकदिवसीय मुरैना वन यात्रा संपन्न
आगरा:-वन बंधु परिषद, आगरा चैप्टर द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को आगरा से भिंड मेहगांव के अंचल मुरैना में एकदिवसीय वन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे आगरा से 32 सदस्य सम्मिलित थे। संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सिंघल के नियोजन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन में यात्रा का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हुआ।
पदाधिकारियों ने एकल अभियान आगरा द्वारा सच मेहगांव के ग्राम मुस्तरा और रेंका में संचालित 2 एकल विद्यालय का भ्रमण किया। दोनों विद्यालयों में ग्राम समिति ने सभी का माला व पटका एवं बच्चों ने गीत व हनुमान चालीसा गाकर स्वागत किया। साथ ही आगरा से गए सदस्यों ने ग्राम समिति व कार्यकर्ताओं को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और आचार्य व उनकी मां का बैग और चुनरी पहनाकर सम्मान किया। स्कूल के सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बिस्कुट, फ्रूटी, नमकीन आदि उपहार भेंट किया।
वन यात्रा के दौरान सदस्यों ने प्राचीन श्री हनुमान जी के मंदिर दंदरौआ धाम एवं रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।
वनयात्रा में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंघल, सचिव जगदीश प्रसाद बसल, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, वनयात्रा निर्देशक सलिल गोयल, प्रभारी मुकेश मित्तल, कपिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरिराज सारन जैन,
बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो वंदना अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महिला समिति से उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, ऊषा गोयल, मंजू सिंघल, प्रसूम बंसल आदि के साथ रामेंद्र सिंह मौजूद रहे।