सूर सदन में शीत गृह संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण, अग्निशमन व संयंत्र सुरक्षा पर दिया गया जोर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

सूर सदन में शीत गृह संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण, अग्निशमन व संयंत्र सुरक्षा पर दिया गया जोर

सूर सदन में शीत गृह संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण, अग्निशमन व संयंत्र सुरक्षा पर दिया गया जोर

आगरा। उद्यान विभाग आगरा के तत्वावधान में सूर सदन ऑडिटोरियम में शीत गृह (कोल्ड स्टोरेज) स्वामियों एवं उनके कर्मचारियों के लिए संयंत्रों के रखरखाव तथा अग्निशमन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम/वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के अधिकांश शीत गृह स्वामियों और मशीन रूम स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गर्ग (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी), लीना भाटिया, शगुन उमर, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल तथा ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता शामिल रहे।

अग्निशमन और सुरक्षा उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने शीत गृहों में संयंत्रों के सुरक्षित संचालन, अमोनिया गैस से बचाव, आग से सुरक्षा के उपायों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया।

प्रशिक्षण को और व्यापक बनाने का सुझाव
कार्यक्रम में भुवेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए इसे विभिन्न क्षेत्रों में क्लस्टर के रूप में आयोजित करने का सुझाव दिया, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई। साथ ही आलू निकासी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण प्रक्रियाओं का वीडियो तैयार कर सभी शीत गृहों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इससे लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के अंत में अनीता सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सफल आयोजन बताया।

video

Pages