चर्च रोड पर कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

चर्च रोड पर कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

चर्च रोड पर कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आगरा। शहर के चर्च रोड पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वीके बर्तन भंडार के सामने खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या भीषण गर्मी को माना जा रहा है।

हाल के दिनों में आगरा में आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बढ़ते तापमान के बीच ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले जूते की सोल बनाने वाली फैक्ट्री और एक विश्वविद्यालय छात्रावास में भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके।

video

Pages