फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 3 गुम मोबाइल बरामद, आवेदकों को लौटाए - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 3 गुम मोबाइल बरामद, आवेदकों को लौटाए

फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 3 गुम मोबाइल बरामद, आवेदकों को लौटाए

आगरा:- थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए CEIR (संचार साथी) पोर्टल की मदद से तीन गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द कर दिए। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग तिथियों पर तीन लोगों—लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और गीतेश—ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और CEIR पोर्टल की सहायता से तीनों मोबाइल फोन को ट्रेस कर लिया और उन्हें बरामद कर लिया।

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक आनन्दवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर मोबाइल फोन खोज निकाले और उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।

आगरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें, जिससे मोबाइल की बरामदगी में आसानी हो सके। यह कार्रवाई कमिश्नरेट आगरा की जनता के प्रति जिम्मेदारी और तकनीक के बेहतर उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

video

Pages