08 घंटे में चोरी का खुलासा, गैराज में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

08 घंटे में चोरी का खुलासा, गैराज में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर गिरफ्तार

08 घंटे में चोरी का खुलासा, गैराज में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट की थाना सिकंदरा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए गैराज में हुई चोरी की घटना का महज 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित एक गैराज में चोरों ने देर रात ताला तोड़कर इंजन, एसी आउटडोर यूनिट और बैटरियां चोरी कर ली थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 229/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पनवारी बंबा पटरी के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान खल्लू पुत्र रामलाल निवासी लखनपुर, टिंकू पुत्र बोबी निवासी लखनपुर तथा अजय उर्फ मोटा चोर पुत्र अशोक निवासी शास्त्रीपुरम के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास स्थित गैराज का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अजय उर्फ मोटा चोर ने बताया कि चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो उसका किराए का वाहन है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया गाड़ी का इंजन दो हिस्सों में, एसी आउटडोर यूनिट तीन हिस्सों में, दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी खल्लू पर आबकारी, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं टिंकू पर भी चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि अजय उर्फ मोटा चोर पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी (प्रभारी सर्विलांस नगर जोन), उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक आशीष त्यागी, उपनिरीक्षक राहुल तोमर, उपनिरीक्षक सोनू सिंह, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, आदेश कुमार एवं भरत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

video

Pages