थाना जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

थाना जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट के थाना जैतपुर पुलिस ने सार्वजनिक जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 हजार 150 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाह के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक जुआ पर अंकुश लगाने के लिए थाना जैतपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी क्रम में 11 मई 2026 को थाना जैतपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कमतरी के पास खाली खेत में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बृजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जोधा सिंह निवासी कमतरी मोड़ थाना जैतपुर, सुनील यादव पुत्र उमेश यादव निवासी नगला करखा थाना जैतपुर तथा पंकज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रिठौरा थाना जैतपुर शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे व मालफड़ से कुल 24,150 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में थाना जैतपुर पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना जैतपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

video

Pages