कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की थाना एकता टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को थाना एकता में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने वादी की जमीन के हिस्से को छलपूर्वक बेचने की साजिश रची। आरोपियों ने कूटरचना करते हुए दस्तावेजों में हेरफेर किया और जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से फर्जी कागजात तैयार किए। इतना ही नहीं, वादी पर दबाव बनाकर जमीन और रुपये हड़पने की कोशिश भी की गई। मामले में थाना एकता पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना एकता पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 मई 2026 को अभियुक्त वीरेंद्र कुमार को बरौली अहीर क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मकान के पास से तथा दूसरे अभियुक्त रतनाम सिंह को थाना पर्यटन क्षेत्र के पास निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी चमरोली थाना एकता तथा रतनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय फतेह सिंह निवासी चमरोली थाना एकता शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और जमीन हड़पने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष शौरभ सिंह सहित थाना एकता पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


video

Pages