टूटते रिश्तों को परिवार परामर्श केंद्र ने दिया नया जीवन, 09 बिखरते परिवारों में फिर लौटी खुशियां
आगरा पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आपसी मतभेदों के कारण अलगाव की कगार पर पहुंचे 09 दंपत्तियों को नया जीवन देने का सराहनीय कार्य किया। केंद्र में तैनात कुशल काउन्सलर्स द्वारा सभी पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से पारिवारिक जीवन में दोबारा सामंजस्य स्थापित कराया गया।
लंबे समय से विवाद और तनाव का सामना कर रहे पति-पत्नी तथा परिवारीजन परामर्श प्रक्रिया के बाद अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस पहल से न केवल कई परिवार टूटने से बच गए, बल्कि बच्चों और परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।
परिवार परामर्श केंद्र की इस सकारात्मक पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। आगरा पुलिस लगातार कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में भी संवेदनशील भूमिका निभा रही है।